Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री चौहान दमोह में जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान शनिवार 27 फरवरी को दमोह में जन-कल्याण से जुड़े अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री  चौहान दमोह से प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत राशि प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य-स्तरीय होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के 20 लाख किसानों को 400 करोड़ रुपए की राशि उनके खाते अंतरित की जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री  चौहान किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे।

मुख्यमंत्री  चौहान एक अन्य कार्यक्रम में जिला-स्तरीय हितग्राही सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करेंगे। यह कार्यक्रम तहसील ग्राउंड, दमोह पर होगा। मुख्यमंत्री  चौहान संत रविदास जयंती कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

 

#जनकल्याण

Source : Agency

पाठको की राय